पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Indore Airport Expansion: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर एयरपोर्ट के शीघ्र विस्तार के लिए जमीन आवंटन करने की मांग की है।

अंशुल मुकाती

Indore Sumitra Mahajan Writes Latter:इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया में तेजी लाने और आवश्यक भूमि जल्द भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित करने का आग्रह किया है।

इंदौर को बताया प्रदेश की आर्थिक राजधानी

सुमित्रा महाजन ने अपने पत्र में कहा है कि इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक राजधानी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। शहर में लगातार बढ़ रहे उद्योग, निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और यात्री संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाना जरूरी है।

उज्जैन एयरपोर्ट का किया स्वागत

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाए जाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महाकाल लोक, ओंकारेश्वर और आगामी सिंहस्थ जैसे धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर प्रदेश का सबसे व्यस्त और वर्तमान में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है, इसलिए इसके विस्तार को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

रनवे, टैक्सी-वे और पार्किंग विस्तार का उल्लेख

सुमित्रा महाजन ने पत्र में बताया कि उनके संसदीय कार्यकाल के दौरान इंदौर एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए कई प्रयास किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप नया एटीएस टावर और टर्मिनल भवन तैयार हुआ। साथ ही अतिरिक्त रनवे, समानांतर टैक्सी-वे और पार्किंग विस्तार की योजनाएं भी बनाई गई थीं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2019 में पार्किंग विस्तार के लिए जमीन स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन रनवे और अन्य विस्तार कार्य अब तक अधूरे हैं।

यह भी पढें:

जल्द निर्णय लेने की अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि जल्द से जल्द को सौंपी जाए, ताकि लंबित परियोजनाओं पर काम शुरू हो सके। उनका कहना है कि इंदौर के भविष्य और क्षेत्रीय विकास को देखते हुए इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी