7 से 12 सितंबर तक होगी MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा फोटो सोर्स- AI
इंदौर

7 से 12 सितंबर तक MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, लागू होगी त्रिस्तरीय जांच

MPPSC Exam Guidelines: MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 7-12 सितंबर तक होगा। अभ्यर्थियों को केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। CCTV, बायोमेट्रिक और त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच की व्यवस्था है।

प्रीतेश जैन

MPPSC State Service Mains Exam : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 का आयोजन 7 से 12 सितंबर तक किया जाएगा। छह दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन एक ही सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने इस बार केंद्रों पर नई त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया लागू की है।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए इंदौर में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2428 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने सभी केंद्रों को परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

CCTV और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी

MPPSC ने परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों की जांच सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर एचएचएमडी के जरिए तलाशी की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए वीओआईपी व्यवस्था भी की गई है।

परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा

आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

पुरुष-महिला अभ्यर्थियों की अलग जांच व्यवस्था

पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष वीक्षकों द्वारा की जाएगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा निर्धारित केबिन में होगी। आयोग ने ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। उन्हें महिला अथवा पुरुष कर्मी से अपनी तलाशी करवाने का विकल्प दिया जाएगा।

केंद्र पर केवल जरूरी सामान की अनुमति

MPPSC ने परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले सामान को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपने साथ केवल बॉल पेन, पानी की पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जा सकेंगे। जरूरतमंद अभ्यर्थियों को आवश्यक दवाइयां साथ रखने की अनुमति होगी।

समय से पहले पहुंचने की अपील

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट