कैलाश विजयवर्गीय (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

राज्यसभा के लिए BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? इस एक बयान से बड़ी राजनीतिक हलचल; कांग्रेस के लिए ऐसे फंसेगा पेंच

Kailash Vijayvargiya Statement: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में गरमाई सियासत, कैलाश विजयवर्गीय ने तीसरी सीट पर भी प्रत्याशी उतारने वाले सवाल पर दिया बड़ा बयान।

सजल रघुवंशी

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि यदि भारतीय जनता पार्टी राज्य से तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारती है, तो उसे भी जिताने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भाजपा राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

बता दें कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें रिक्त हो रही हैं। भाजपा ने द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि, कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की रिक्त हो रही सीट पर लंबे समय बाद किसी महिला नेता को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों और संभावित रणनीतियों पर नजरें टिक गई हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बड़ा बयान

इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित दोनों उम्मीदवार योग्य और मजबूत हैं। उन्होंने उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि दोनों प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करेंगे। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व राज्यसभा चुनाव के लिए किसी तीसरे उम्मीदवार की घोषणा करता है, तो पार्टी उसे भी विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से यह पूछा गया कि क्या पार्टी मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारेगी, तो उन्होंने इस पर स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने केवल इतना कहा कि फिलहाल पार्टी ने दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित की गई है।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बड़ा संदेश

बता दें कि, जब से ही कैलाश विजयवर्गीय ने यह बयान दिया है। तब से ही यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की तीसरी सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो तीसरे के लिए वोटिंग होगी और अगर कांग्रेस पार्टी की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई, तो कांग्रेस के लिए पेंच फंस सकता है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री