मल्हार आश्रम स्कुल के प्रिसिपल का छात्रों को धमकाते वीडियो आया सामने  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

मल्हार आश्रम हॉस्टल में बदहाली का वीडियो वायरल, छात्रों को धमकाते दिखे प्रिंसिपल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Malhar Ashram Hostel Indore : इंदौर के मल्हार आश्रम का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने कारवाई करते हुए प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने भी स्कुल पहुचकर अपना विरोध जताया है।

अंशुल मुकाती, शाजेब खान

Highlights :

  • इंदौर के मल्हार आश्रम विद्यालय के हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था का मामला।

  • छात्रों को धमकाने के आरोप में प्राचार्य देवेंद्र सिंह निलंबित।

  • शिकायत करने पर परीक्षा और प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने की धमकी का आरोप।

  • भोजन में कीड़े वाली दाल और सख्त रोटियां परोसने की शिकायत।

Malhar Ashram Hostel Controversy : इंदौर शहर के मल्हार आश्रम विद्यालय के हॉस्टल में बदहाल व्यवस्थाओं और छात्रों को घटिया भोजन परोसे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हॉस्टल की अव्यवस्थाओं के बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार छात्रों को धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हॉस्टल की व्यवस्थाओं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने की धमकी दी गई।

मामले को लेकर कांग्रेस ने विद्यालय पहुंचकर मोर्चा खोल दिया और प्रिंसिपल का घेराव किया, वहीं वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

मल्हार आश्रम के प्राचार्य देवेंद्र सिंह निलंबित

इंदौर के मल्हार आश्रम विद्यालय के छात्रों को धमकाने के मामले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य देवेंद्र सिंह के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राचार्य का छात्रों को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि हॉस्टल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले छात्रों को उन्होंने हाफ ईयरली परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी।

इतना ही नहीं प्रैक्टिकल के नंबर नहीं देने के लिए शिक्षकों को मैसेज करने का भी आरोप लगा था। छात्रों ने हॉस्टल में पेयजल, शौचालय और जर्जर भवन जैसी समस्याओं की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्हार आश्रम छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच के लिए भी टीम भेजी गई है।

छात्रों की शिकायत पर प्रिंसिपल का घेराव

इंदौर शहर के कांग्रेस नेता मल्हार आश्रम विद्यालय पहुंचे। यहां नेताओं ने प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार से छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और धमकी देने के मामले में जवाब मांगा। घेराव के दौरान प्रिंसिपल को अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा। इसके बाद देवेंद्र कुमार ने अपने कृत्य पर माफी मांगी।

खाने में कीड़े वाली दाल, पत्थर जैसी रोटियां

कांग्रेस नेताओं ने मेस मैनेजर को छात्रों के बीच खड़ा कर भोजन की गुणवत्ता और मेस की व्यवस्थाओं पर जवाब मांगा। इस दौरान छात्रों ने एक स्वर में आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं मिलता। खाने में कीड़े वाली दाल परोसी जाती है, जबकि रोटियां इतनी सख्त होती हैं कि उन्हें खाना मुश्किल हो जाता है। छात्रों की शिकायतों ने सरकारी हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

150 छात्रों के लिए सिर्फ दो शौचालय चालू

हॉस्टल की बदहाली सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। यहां करीब 150 छात्रों के लिए महज दो शौचालय चालू होने की बात सामने आई है। बाकी शौचालय बंद पड़े हैं। परिसर की दीवारों में पीपल के पौधे उग आए हैं और जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि सरकारी हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। आखिर जिम्मेदार अधिकारी अब तक क्या कर रहे थे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

आज की बड़ी खबरें: सीएम योगी देंगे 17,650 करोड़ की सौगात, परिसीमन पर जारी रहेगा घमासान, जानें आज क्या होगा खास?

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई