इंदौर में महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर में महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास; भीड़ ने आरोपी असलम को पकड़कर अर्धनग्न पीटा

Indore Crime News: इंदौर में महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश पर हंगामा, रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शोर सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपी असलम को पकड़ा, अर्धनग्न कर जमकर पीटा।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Woman Forced Into Car Indore: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला को कथित तौर पर जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी असलम को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने उसके साथ मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक महिला और असलम के बीच करीब छह साल से दोस्ती थी। महिला की बाद में दूसरी जगह शादी हो गई थी। शादी के बाद महिला ने असलम से दूरी बना ली, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद असलम लगातार महिला को परेशान कर रहा था और उस पर बातचीत करने के लिए दबाव बना रहा था।

बात करने के बहाने गाड़ी में बैठाने का आरोप

बताया जा रहा है कि असलम महिला से बात करने के बहाने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा था। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और असलम को पकड़ लिया।

महिला से संबंध बनाने और परेशान करने का आरोप

महिला ने असलम पर दोस्ती के दौरान संबंध बनाने और बाद में उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, महिला को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी को अर्धनग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी असलम के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसे अर्धनग्न कर पीटे जाने का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में महिला और कुछ लोग आरोपी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला इंदौर शहर के रवजी बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो तथा अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी