Indore Water Politics: पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सवालों के बाद बीजेपी ने उनके गृह क्षेत्र बिजलपुर क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। नगर निगम के जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने क्षेत्र का दौरा किया और पाइपलाइन से आ रहे पानी को पीकर लोगों को भरोसा दिलाया कि सप्लाई किया जा रहा पानी सुरक्षित है।जीतू पटवारी के द्वारा इंदौर के पानी को दूषित बताने के बाद बीजेपी ने उनके इलाके में जाकर जवाब दिया है
इंदौर में पानी की गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अब जमीनी स्तर तक पहुंच गई है। कांग्रेस द्वारा जल गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद नगर निगम के अधिकारी और बीजेपी नेता लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बिजलपुर में निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा ने रहवासियों से सीधे बातचीत भी कि
निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से पानी की गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन का पानी पीकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था पर संदेह की कोई वजह नहीं है।इस दौरान रहवासियों से भी यह पूछा गया की वो कितने सालो से यह पानी पी रहे है और क्या उन्हें कभी कोई समस्या हुई
शहर में पानी की गुणवत्ता का मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस जहां जल आपूर्ति को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी और नगर निगम पानी की गुणवत्ता को प्रमाणित करने के लिए मौके पर पहुंचकर जवाब दे रहे हैं। दोनों दलों के बीच यह मुद्दा आने वाले दिनों में और गर्मा सकता है।
यह भी पढें:
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नर्मदा जल की नियमित जांच की जाती है और निर्धारित मानकों के अनुसार ही पानी की सप्लाई की जा रही है। बिजलपुर दौरे के जरिए बीजेपी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पानी की गुणवत्ता को लेकर फैल रही आशंकाओं का जवाब तथ्यों और जमीनी निरीक्षण से दिया जाएगा। इसलिए बीजेपी सीधे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इलाके में पहुची और वही से सप्लाई का पानी पीकर जवाब दिया