तेजाजी नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में वाहन चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 4 सदस्य गिरफ्तार, 11 दोपहिया वाहन बरामद

Indore Crime News: इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गैंग के खिलाफ कारवाई करते हुए 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग से चोरी की 11 बाइक भी जब्त की गई हैं।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Vehicle Theft Gang Exposed: शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने एक 4 सदस्यीय वाहन चोर गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।

वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों और वाहन चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 27 अगस्त की मध्यरात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरीखेड़ा वाइन शॉप के सामने सर्विस रोड पर कुछ संदिग्ध लोग दोपहिया वाहनों के साथ खड़े हैं।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा

सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से प्रकाश तंवर, मुकेश और नाबालिग बालकों को पकड़ा।

पूछताछ में वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए कुल 11 दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश तंवर और मुकेश के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। वहीं, दोनों नाबालिग बालकों के खिलाफ भी वाहन चोरी और अन्य अपराधों से जुड़े मामले दर्ज पाए गए हैं।

अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों और उनके द्वारा चोरी किए गए वाहनों के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गैंग का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके तार इंदौर के अलावा आसपास के किन क्षेत्रों से जुड़े हैं।

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की साजिश, राहुल पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले- युवाओं को मोहरा बनाया जा रहा

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

अक्टूबर में होगा संसद का विशेष सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा संभव

319 पाकिस्तानी बने इंडियन, नागरिकता पाते ही छलकने लगे आंखों से आंसू, गुजरात में दिख रहा CAA का असर

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम