रहवासियों से चर्चा करते इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

संपत हिल्स में महापौर का जल बचाने का संदेश, हर घर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील

Indore Rain water Harvesting Appeal: महापौर ने पानी बचाने के लिए शहर की कॉलोनियो में जाना शुरू किया है, इंदौर की कॉलोनियो में पानी बचाने के लिए अब महापौर खुद लोगो से अपील करते हुए दिखाई दे रहे है ।

अंशुल मुकाती

Indore Water Conservation Awareness Campaign: शहर में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार विभिन्न वार्डों और कॉलोनियों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने वार्ड क्रमांक 76 स्थित संपत हिल्स कॉलोनी का दौरा कर रिचार्ज शाफ्ट संरचना के माध्यम से किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों का अवलोकन किया और स्थानीय रहवासियों के प्रयासों की सराहना की।

रिचार्ज शाफ्ट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर दिया जोर

महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ्ट और जल पुनर्भरण जैसी व्यवस्थाएं अपनाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम उपयोग हो सके और भूजल स्तर में सुधार आए।

भविष्य के जल संकट से बचने का संदेश

संवाद के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यदि आज से ही पानी बचाने और वर्षा जल के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले समय में जल संकट और गंभीर हो सकता है। जल संसाधनों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

महापौर ने कहा कि इंदौर नगर निगम शहर में जल संरक्षण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन इसकी सफलता आमजन की भागीदारी पर निर्भर है। समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

यह भी पढें:

रहवासियों ने साझा किए अपने सुझाव

कार्यक्रम के दौरान संपत हिल्स कॉलोनी के रहवासियों ने भी जल संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। साथ ही क्षेत्र में किए जा रहे जल पुनर्भरण और वर्षा जल संचयन के कार्यों की जानकारी दी। महापौर ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मॉडल पूरे शहर के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं और जल संरक्षण के अभियान को नई दिशा दे सकते हैं।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल