पुलिस की गिरफ्त में गैंग के सदस्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर पुलिस की मुंबई में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; अंतरराष्ट्रीय कोकीन सिंडिकेट के 2 विदेशी तस्कर गिरफ्तार

Cocaine Syndicate Busted: इंदौर में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस द्वारा पकड़ी गई नाइजीरियन महिला के मोबाइल विश्लेषण से खुले राज। मुंबई के नालासोपारा में दबिश देकर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Indore Police Mumbai Operation: इंदौर में कोकीन की लोकल डिलीवरी से पहले पकड़ी गई नाइजीरियन महिला से पूछताछ के बाद पुलिस को अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के कनेक्शन मिले हैं।

महिला के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने मुंबई के नालासोपारा से युगांडा और नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

1.5 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ी गई थी महिला

दरअसल, पिछले रविवार को चंदन नगर पुलिस ने ड्रग्स की डिलीवरी से पहले एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 1.5 ग्राम कोकीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की।

2024 में भी कोकीन के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला वर्ष 2024 में नाइजीरिया से भारत आई थी और इसके बाद बेंगलुरु में रहने लगी। बेंगलुरु पुलिस ने भी वर्ष 2024 में उसके खिलाफ ड्रग्स से जुड़ा मामला दर्ज किया था। उस दौरान उसके पास से करीब 121 ग्राम कोकीन बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जुलाई में महिला को जमानत मिली थी।

मोबाइल की जांच में सामने आए मुंबई कनेक्शन

इंदौर पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान मुंबई के नालासोपारा से जुड़े कई संपर्क सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने नालासोपारा पहुंचकर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

नालासोपारा से दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालासोपारा से युगांडा के नागरिक नतीजेबी और नाइजीरिया के नागरिक डेमियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ड्रग्स की सप्लाई में सहयोग करते थे और इंदौर में पकड़ी गई महिला से उनके संपर्क सामने आए हैं।

नालासोपारा में बड़ी विदेशी कम्युनिटी की जानकारी

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि नालासोपारा क्षेत्र में करीब चार से पांच हजार विदेशी नागरिकों की कम्युनिटी रहती है। पुलिस को आशंका है कि इसी कम्युनिटी के संपर्कों के जरिए ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। हालांकि, पूरे नेटवर्क की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पासपोर्ट और स्थानीय कनेक्शन की जांच

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पासपोर्ट, मोबाइल संपर्क, भारत में रहने की जानकारी और स्थानीय कनेक्शन की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है।

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी

इंदौर पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों के बीच संपर्क, ड्रग्स की सप्लाई के स्रोत और इंदौर तक कोकीन पहुंचाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच आगे बढ़ने के साथ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained