पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, पचमढ़ी से दो आरोपियों को दबोचा, 24 लाख रुपये नकद और कार बरामद

Indore Crime News: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में चालक और उसके साथी को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया ।

अंशुल मुकाती

Indore Cash Theft Case: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि फरियादी का चालक ही निकला। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

30 जून 2026 को वृंदावन पैलेस कॉलोनी निवासी व्यवसायी मनीष संघवी ने लसुड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार में रखे 25 लाख रुपये नकद और कार की दोनों चाबियां उनके चालक दीपक सोलंकी चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे पहुंची आरोपियों तक पुलिस

थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, पुलिस को शुरू से ही गाडी के चालक पर शक था । जांच में चालक दीपक सोलंकी अपने साथी मोहित यादव के साथ काले रंग की हुंडई औरा कार में जाते हुए दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया । साइबर सेल की मदद से दोनों की लोकेशन पचमढ़ी में मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

लसुडिया थाना पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले से योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उनका मकसद चोरी की रकम से महंगे शौक पूरे करना, घूमना-फिरना और ऐशो-आराम की जिंदगी जीना था।

यह भी पढें:

आरोपियों से 24 लाख नकद बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई लगभग 10 लाख रुपये कीमत की हुंडई औरा कार बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इंदौर पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई