प्रशासन के द्वारा जप्त किया गया आयल और अन्य सामग्री  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर:पालदा में बड़ा एक्शन, गोदाम के अंदर ड्रमों में भरा मिला 11800 लीटर ज्वलनशील पदार्थ, प्रशासन ने किया जब्त

Indore Crime News: इंदौर के पालदा उद्योग नगर में प्रशासन ने गोदाम से 11,800 लीटर इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट और 3,800 लीटर लुब्रीकेंट ऑयल जब्त किया। गोदाम सील कर केस दर्ज किया गया है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Industrial Solvent : इंदौर के पालदा स्थित उद्योग नगर में प्रशासन ने अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक गोदाम की जांच की, जहां बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम गंधयुक्त तरल पदार्थ और लुब्रीकेंट ऑयल ड्रमों में रखा मिला। कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है और मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रशासनिक टीम की जांच में गोदाम के अंदर 46 लोहे के ड्रम मिले। इनमें करीब 11,800 लीटर पेट्रोलियम गंधयुक्त तरल पदार्थ भरा हुआ था। इसके अलावा 19 ड्रमों में लगभग 3,800 लीटर लुब्रीकेंट ऑयल भी संग्रहित मिला। टीम ने मौके से मिले पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए हैं।

जांच के दौरान नहीं मिले संचालक

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान गोदाम के संचालक विनय अग्रवाल और विनोद अग्रवाल मौके पर मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद सौरभ सोलंकी ने इंदौर प्रशासनिक टीम को बताया कि गोदाम का संचालन दोनों के द्वारा किया जाता है। इसके बाद टीम ने गोदाम में मौजूद सामग्री की जांच और जब्ती की कार्रवाई पूरी की।

इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट किया जब्त

प्रशासन ने वाहनों में मिले पदार्थों सहित करीब 11,800 लीटर इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट को जब्ती पंचनामा के तहत जब्त किया। जब्त सामग्री को सौरभ सोलंकी की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके अलावा मौके पर खड़े ऑयल टैंकर को भी जब्त कर भंवरकुआं पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया।

गोदाम सील, सैंपल जांच के लिए भेजे

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने गोदाम को सील कर दिया। अधिकारियों ने पेट्रोलियम गंधयुक्त पदार्थ और अन्य सामग्री के नमूने लिए हैं, जिनकी जांच के बाद पदार्थ की प्रकृति और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस

इंदौर जिला प्रशासन ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण से जुड़े नियमों और अनुमति संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल