इंदौर के होटल में देर रात चेकिंग करते अधिकारी (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

नीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम

Security Arrangements NEET: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर इंदौर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है। 57 परीक्षा केंद्रों पर करीब 23 हजार अभ्यर्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा, हेल्प डेस्क, CCTV निगरानी की गयी है।

अंशुल मुकाती

Indore NEET UG Re-Exam: इंदौर में आज होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा से पहले देर रात तक शहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। होटलों में ठहरे लोगों का सत्यापन भी किया गया ताकि परीक्षा की निष्पक्षता पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

आधी रात केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने देर रात विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी तंत्र और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।

57 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार अभ्यर्थी

इंदौर में आज 57 परीक्षा केंद्रों पर करीब 23 हजार अभ्यर्थी नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां आधार कार्ड, फोटो या अन्य आवश्यक दस्तावेज भूलने वाले छात्रों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्प डेस्क पर आधार सत्यापन और फोटो प्रिंट की सुविधा भी रहेगी।

टू-लेयर सिक्योरिटी और सीसीटीवी निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर टू-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। हाई-टेक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक होने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढें:

कंट्रोल रूम और निःशुल्क परिवहन सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं, दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है। केंद्र से 10 किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं