कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों से मिले जीतू पटवारी फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर: कृष्णबाग कॉलोनी पर सियासत शुरू, पीड़ितों से मिले जीतू पटवारी, कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई

Jitu Patwari Indore Visit : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में मकान टूटने से प्रभावित परिवारों से जीतू पटवारी ने मुलाकात की। पटवारी ने कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने और पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत।

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की कृष्णबाग कॉलोनी के पीड़ितों से मुलाकात।

  • पटवारी ने कहा कि पीड़ितों के लिए कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई।

  • कानूनी लड़ाई में वकीलों का चयन और खर्च उठाएगी कांग्रेस।

Jitu Patwari Visits Krishnabagh Colony after Bulldozer Action : इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। मकान टूटने से प्रभावित परिवारों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानी सुनी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पटवारी ने ऐलान किया कि प्रभावित परिवारों की आगे की कानूनी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। इतना ही नहीं, कोर्ट में होने वाला पूरा कानूनी खर्च भी पार्टी उठाएगी और वकीलों का चयन भी कांग्रेस ही करेगी।

कलेक्टर से मिलेंगे पटवारी, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाएंगे सवाल

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह कलेक्टर से मुलाकात करेंगे और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत और अपनी जमा पूंजी लगाकर मकान बनाए, आज वे बेघर हो गए हैं। किसी ने मजदूरी करके, किसी ने सिलाई का काम करके तो किसी ने दूसरों के घरों में बर्तन मांजकर अपना आशियाना तैयार किया था। ऐसे परिवारों के मकान टूटना उनके जीवन पर बड़ा संकट है।

सरकार पर माफियाओं के दबाव में काम करने का आरोप

कृष्णबाग कॉलोनी के मुद्दे को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने प्रदेश सरकार पर माफियाओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति है। भोपाल में भी इसी तरह की कार्रवाई में गरीब परिवारों के मकान तोड़े गए और लोग बेघर हुए हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि डेंजरस जोन घोषित कर कोर्ट के जरिए पूरी व्यवस्था को प्रभावित किया गया।

कोर्ट के आदेशों पर प्रशासन की तेजी को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोर्ट के निर्देशों से जुड़े सैकड़ों मामले लंबित हैं, लेकिन उनमें प्रशासन इतनी तेजी नहीं दिखाता। गरीबों के मकान तोड़ने के मामले में प्रशासन ने जिस तेजी से कार्रवाई की, वह सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि 20, 25 और 30 साल पहले प्लॉट लेकर लोगों ने अपने घर बनाए थे। अब कार्रवाई के बाद उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

कैलाश विजयवर्गीय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी साधा निशाना

पटवारी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, स्थानीय सांसद और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या जनप्रतिनिधि इन गरीब परिवारों की पीड़ा नहीं समझ सकते थे, उन्होंने कहा कि लोगों को बेघर करना महज राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन और आशियाने से जुड़ा सवाल है। इंदौर में पांच हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों का हवाला देते हुए उन्होंने कार्रवाई को लेकर चुनौती भी दी।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर