इंदौर का तिलक नगर थाना पुलिस स्टेशन  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर: होटल के कमरे में 32 वर्षीय महिला की मौत, व्यापारी के साथ पहुंची थी, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Indore Crime News : इंदौर के तिलक नगर इलाके के एक होटल में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Hotel Woman Death : इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 32 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला सुबह एक व्यक्ति के साथ होटल पहुंची थी। शाम के समय उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 32 वर्षीय सोनाली शर्मा के रूप में हुई है। सोनाली इंदौर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती थी। बुधवार सुबह वह पाइप व्यापारी के साथ तिलक नगर क्षेत्र स्थित एलएक्स होटल पहुंची थी। दोनों होटल के एक कमरे में रुके थे।

कमरे में नहीं दिखी हलचल, स्टाफ ने दी सूचना

बताया जा रहा है कि शाम के समय व्यापारी कमरे से बाहर चला गया। इसके कुछ देर बाद होटल स्टाफ को कमरे में कोई हलचल नजर नहीं आई। संदेह होने पर होटल स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

अस्पताल ले जाने के दौरान बिगड़ी हालत

पुलिस के अनुसार मौके पर महिला की हालत गंभीर थी। महिला के साथ मौजूद दीपक ने उसकी तबीयत खराब होने की बात बताई। होटल स्टाफ की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पुलिस होटल स्टाफ और महिला के साथ होटल पहुंचे व्यक्ति के बयान भी दर्ज करेगी।

मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोदा के मुताबिक फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात