सुरक्षा के पोस्टर लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुची छात्राए (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

कॉलेज के बाहर अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप

Indore News: इंदौर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर लगातार हो रही छेड़छाड़, अश्लील हरकतों और पीछा किए जाने की घटनाओं के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

अंशुल मुकाती

Indore Girl Students Demand Security: इंदौर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और कॉलेज परिसर के बाहर लगातार हो रही छेड़छाड़, अश्लील हरकतों और अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने प्रशासन और पुलिस से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि पढ़ाई के लिए कॉलेज आना अब उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन गया है।

न्यूड फोटो और अश्लील हरकतों के आरोप

छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज के बाहर कुछ असामाजिक तत्व रोजाना उनका पीछा करते हैं, गंदे कमेंट्स करते हैं और अश्लील इशारे करते हैं। कई बार युवक मोबाइल में न्यूड फोटो और अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकतें कर छात्राओं को डराने और अपमानित करने की कोशिश की जाती है। उनका कहना है कि इन घटनाओं से छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

तीन साल से शिकायतें, लेकिन स्थायी समाधान नहीं

छात्राओं का कहना है कि इंदौर के इस कॉलेज में करीब 10 हजार छात्राएं पढ़ाई करती हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायतें दी जा रही हैं। शिकायत के बाद कुछ दिनों तक पुलिस गश्त बढ़ जाती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढें:

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

छात्राओं ने मांग की है कि कॉलेज परिसर और आसपास स्थायी पुलिस बल की तैनाती की जाए, नियमित पेट्रोलिंग हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इंदौर पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी बताया जाता है। इसके बावजूद छात्राओं को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है, जिससे प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी तेजी और प्रभावी कार्रवाई करता है।

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत