जर्मन महिला के साथ सुरक्षा गार्ड ने की अश्लील हरकत (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के गांधी हॉल में जर्मन महिला से छेड़छाड़, सेल्फी लेते समय सुरक्षा गार्ड ने की अश्लील हरकत; FIR दर्ज

Gandhi Hall Harassment Case: इंदौर के गांधी हॉल में जर्मनी मूल की एनआरआई महिला से छेड़छाड़! सेल्फी लेने के दौरान सुरक्षा गार्ड ने की अश्लील हरकत; महिला के विरोध के बाद मचा हंगामा।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

German Woman Harassed In Indore: इंदौर के गांधी हॉल में जर्मनी मूल की 35 वर्षीय एनआरआई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला इंदौर घूमने के दौरान गांधी हॉल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह परिसर में सेल्फी ले रही थी।

तभी वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील कमेंट किए और आपत्तिजनक हरकत की। अचानक हुई इस घटना से महिला असहज हो गई और उसने सुरक्षा गार्ड की हरकत का विरोध किया।

विरोध करने पर मौके पर जुटी भीड़

महिला के विरोध करने के बाद गांधी हॉल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर मौके पर कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एमजी रोड पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महिला के बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

आरोपी सुरक्षा गार्ड दीपक मीणा गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में गांधी हॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी अभिषेक रंजन ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जर्मन कंपनी के काम से भारत आई थी महिला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली है और एक जर्मन कंपनी के काम के सिलसिले में भारत आई हुई है। फिलहाल वह दिल्ली में रहती है। इंदौर भ्रमण के दौरान वह गांधी हॉल पहुंची थी, जहां उसके साथ यह घटना हुई। सार्वजनिक पर्यटन स्थल पर विदेशी महिला के साथ हुई कथित छेड़छाड़ ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर स्वच्छता के साथ पर्यटन और सुरक्षित शहर की पहचान बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार और निगरानी व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ