अपार्टमेंट में आग और सीढ़ियों से जान बचाते लोग (फोटो सोर्स- नवभारत) 
इंदौर

इंदौर में EV शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं से अपार्टमेंट में फंसे 20 से ज्यादा लोग, सीढ़ी और रस्सी से बचाई जान

Indore Fire News: इंदौर के स्कीम-136 में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लगने से अपार्टमेंट में 20 से ज्यादा लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रीतेश जैन

Indore EV Showroom Fire: इंदौर शहर के स्कीम-136 क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अपार्टमेंट की बेसमेंट में संचालित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठे घने धुएं ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवारों के लोग अपने घरों में फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कुछ ही मिनटों में शोरूम से निकलने वाला धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई परिवार अपने फ्लैटों की बालकनियों में पहुंचकर मदद का इंतजार करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय रहवासियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सीढ़ियों व रस्सियों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

20 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के चलते 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

पीड़ितों से की नवभारत लाइव की टीम ने बात

घटना के दौरान नवभारत लाइव की टीम भी मौके पर पहुंची और बिल्डिंग में फंसे रहवासियों से बातचीत की। रहवासियों ने बताया कि आग से ज्यादा खतरनाक स्थिति धुएं के कारण पैदा हुई थी। पूरे भवन में धुआं भर जाने से लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। कई लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर बेहद परेशान थे।

स्थानीय लोग मदद नहीं करते तो हो सकता था बड़ा हादसा

इंदौर में आग की इस घटना को लेकर रहवासियों ने बताया कि यदि स्थानीय लोग समय रहते मदद के लिए आगे नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग की शुरुआत इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम से होने की बात सामने आई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने अपार्टमेंट और व्यावसायिक परिसरों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार