ब्रिज पर बाइक से सफ़र करते दोनों मंत्री  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर डबल डेकर फ्लाईओवर पर मंत्रियों की बाइक राइड; कांग्रेस ने उठाए ट्रैफिक को लेकर सवाल

Minister Bike Ride Indore: इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट डबल डेकर ब्रिज पर बाइक चलाते दिखे, इस ब्रिज का लोकार्पण सीएम मोहन यादब जल्द करने वाले है।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर के डबल डेकर फ्लाईओवर पर एक ही बुलेट पर सवार दिखे कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट।

  • दोनों मंत्रियों की बुलेट राइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

  • सज्जन वर्मा ने शाम 6 से 8 बजे तक व्यस्त सड़कों पर बुलेट चलाकर रील बनाने की चुनौती दी।

  • कांग्रेस नेता ने मंत्रियों से पूछा—रील लाइफ और रियल लाइफ का अंतर कब समझेंगे?

Indore Double Decker Flyover Ministers Bike Ride: इंदौर के लवकुश चौराहे पर बने डबल डेकर फ्लाईओवर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट का अलग अंदाज देखने को मिला। दोनों मंत्री एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर फ्लाईओवर से निकले।

इस दौरान दोनों का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वहीं, अब इस बुलेट राइड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

एक ही बुलेट पर सवार दिखे कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट

लवकुश चौराहे पर बने डबल डेकर फ्लाईओवर की दूसरी भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द करने वाले हैं। इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट फ्लाईओवर पर एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर निकले। दोनों मंत्रियों के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सज्जन वर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर साधा निशाना

मंत्रियों की बुलेट राइड को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों मंत्री खाली ओवरब्रिज पर बुलेट दौड़ाकर भाजपा सरकार का झूठा महिमामंडन कर रहे हैं।

शाम 6 से 8 बजे तक व्यस्त सड़कों पर बुलेट चलाने की चुनौती

सज्जन सिंह वर्मा ने दोनों मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा कि वे शाम 6 से 8 बजे के बीच इंदौर की व्यस्त सड़कों पर बुलेट चलाकर रील बनाएं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री इस रील में जनता की राय भी लें। वर्मा ने कहा कि सबसे पहले वे खुद ही उस रील को लाइक, कमेंट और शेयर करेंगे।

रील लाइफ और रियल लाइफ का अंतर कब समझेंगे

कांग्रेस पार्टी के नेता ने अपनी पोस्ट में रील लाइफ और रियल लाइफ के अंतर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए पूछा कि वे रील लाइफ और रियल लाइफ का अंतर कब समझेंगे। इस तरह डबल डेकर फ्लाईओवर पर मंत्रियों की बुलेट राइड अब सोशल मीडिया पर चर्चा के साथ राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा भी बन गई है।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?