दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी पहुंचे इंदौर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Digvijay Singh Statement: छात्र आंदोलन के समर्थन में इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी, पेपर लीक, 1 लाख स्कूल बंद होने और एमबीबीएस स्टाइपेंड पर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।

सजल रघुवंशी

Digvijay Singh And Jitu Patwari In Indore: दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में इंदौर के भंवरकुआ स्थित धरना स्थल पर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जीतू पटवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस को जमकर हड़काया।

इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में शिक्षा विभाग की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में हालात और भी खराब हैं। उनके अनुसार देशभर में करीब एक लाख स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जिससे करोड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने शिक्षा बजट में भी कटौती की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

दिग्विजय सिंह ने परीक्षा प्रणाली को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने परीक्षा प्रणाली को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं और ऑनलाइन परीक्षाओं में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उनका आरोप था कि ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को भी काम दिया जा रहा है तथा ओएमआर शीट से जुड़ी अनियमितताओं के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। राहुल गांधी के साथ हुई कथित अभद्रता पर भी दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई।

राहुल गांधी के साथ प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के साथ प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, धक्का-मुक्की की गई और उन्हें चोट भी लगी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोपों की भी आलोचना की।

एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को केवल 14 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि ओडिशा में 40 हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने पीजी सीटों और सेंटर आवंटन में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। वहीं, धार्मिक भावनाओं से जुड़े वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है, लेकिन किसी भी धर्म या ईश्वर का अपमान नहीं होना चाहिए।

https://youtu.be/r1dRd5eK4hY?si=Kmtq9hrNUYpNhFmj

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर