Indore Fake Police Robbery: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर एक कारोबारी के रिश्तेदार को निशाना बनाया। बाइक सवार दो युवकों ने पहले युवक को रोका, खुद को पुलिस बताया और मोबाइल बंद करवा दिया। इसके बाद 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर गलियों में फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आसपास के रूट और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
इंदौर में लुटेरों ने वारदात का ऐसा तरीका अपनाया जिसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक को रोका गया, उसका मोबाइल बंद करवाया गया ताकि वह तुरंत किसी को सूचना न दे सके। इसके बाद 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गए। जिस इलाके में वारदात हुई, वहां सीसीटीवी नहीं होने से जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
युवक इंदौर के मछली बाजार से कलेक्शन लेकर लौट रहे थे,युवको के पास इंदौर के बर्तन व्यापारियों से कलेक्शन का रुपया था, युवक को रास्ते में दो बदमाशों ने रोका और खुद को पुलिस बताया। तलाशी के बहाने मोबाइल बंद कराया और बैग लेकर चलते बने। पीड़ित जब तक मोबाइल चालू कर मदद मांगता, आरोपी गलियों के रास्ते फरार हो चुके थे।
इंदौर में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी नहीं, बल्कि पुलिस की पहचान का डर इस्तेमाल किया। युवक को रोककर मोबाइल बंद कराया और 30 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने रेकी की थी या पीड़ित की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी।
यह भी पढें:
पंढरीनाथ इलाके में हुई इस वारदात ने शहर के कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने कुछ ही मिनटों में पूरी घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है, हालाकि इस घटना ने इंदौर के बड़े कारोबारियों की चिंता बढा दी है, शहर में कई व्यापारियों का प्रतिदिन लाखो का लेन देन होता है, ऐसे में नकली पुलिस उनके लिए बड़ी चुनौती है।