इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी  फोटो सोर्स - नवभारत
इंदौर

इंदौर में 1 लाख से ज्यादा की ड्रग्स के साथ खरगोन का युवक गिरफ्तार, सप्लायर नेटवर्क की तलाश में क्राइम ब्रांच

Indore Drug Seizure: इंदौर में एमआर-10 ब्रिज के नीचे पिलर नंबर 409 के पास पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, आरोपी के पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में 11 ग्राम MD ड्रग्स के साथ अनस खान गिरफ्तार, कीमत 1.10 लाख रुपये।

  • MR-10 ब्रिज के नीचे मेट्रो पिलर नंबर 409 के पास पकड़ा गया आरोपी।

  • 12वीं पास आरोपी पतंग बनाने का करता है काम, NDPS एक्ट में केस दर्ज।

  • इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2026 में अब तक 174 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Indore Crime Branch Drug Seizure: शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच इंदौर ने कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस वाहन देखकर घबराने लगा आरोपी

क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार टीम संदिग्धों की तलाश और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एमआर-10 ब्रिज के नीचे मेट्रो के पिलर नंबर 409 के पास एक युवक थैली लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह घबराने लगा, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनस खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास मौजूद थैली की तलाशी ली तो उसमें से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य 1.10 लाख रुपये बताया गया है।

12वीं तक पढ़ा है आरोपी, पतंग बनाने का करता है काम

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अनस खान 12वीं तक शिक्षित है और पतंग बनाने का काम करता है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में इंदौर शहर के सप्लायर नेटवर्क और ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

2026 में अब तक 174 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 78 मामलों में 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 3.1007 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, इन कार्रवाइयों में मादक पदार्थों और वाहनों सहित जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य करीब 4 करोड़ 96 हजार रुपये है।

सप्लायर और नेटवर्क की जांच जारी

क्राइम ब्रांच का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स की सप्लाई चेन और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी