इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव  फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
इंदौर

इंदौर में दिवाली के बाद प्रदूषण पर बहस, मेयर पुष्यमित्र बोले- एक दिन AQI बढ़ने से इंदौर की पहचान नहीं बदलेगी

Mayor Defends Diwali Celebrations : दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर महापौर ने कहा की कुछ लोगो को इससे तकलीफ हो रही लेकिन दिवाली पटाखों का त्यौहार है

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • दिवाली के बाद इंदौर में वायु प्रदूषण को लेकर बहस तेज।

  • शहर का AQI 500 के पार पहुंचने का दावा।

  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो जारी कर दी प्रतिक्रिया।

  • बोले- एक दिन प्रदूषण बढ़ने से इंदौर की पहचान नहीं बदलेगी।

Indore Diwali Smoke Sparks Pollution Debate : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दीपावली की आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंचने के बाद प्रदूषण को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इस पर अब राजनितिक बहस भी शुरू हो गई है।

इंदौर के प्रदूषण पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो जारी कर कहा है कि सिर्फ एक दिन के प्रदूषण से इंदौर की पहचान नहीं बदलने वाली है। इंदौर हमेशा से स्वच्छता में नम्बर वन था और आगे भी रहेगा।

पर्यावरण प्रेमियों की चिंता पर मेयर का जवाब

दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंदौर में दिवाली का उत्साह और आनंद देखने को मिला। कुछ पर्यावरण प्रेमियों को इससे परेशानी हो रही है, लेकिन दिवाली रोशनी, पटाखों और उत्सव का त्योहार है।

'1 दिन AQI बढ़ने से इंदौर की पहचान नहीं बदलेगी'

महापौर ने कहा कि पूरे शहर ने उत्साह के साथ दिवाली मनाई। धुएं और नमी के कारण कुछ समय के लिए शहर का AQI जरूर बढ़ा, लेकिन नगर निगम की टीम, वॉटर कैनन और सफाई मित्रों ने रात 3 बजे उठकर शहर की सफाई की। धूल और धुएं के असर को कम करने के लिए भी प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाने और पटाखे फोड़ने के कारण यदि एक दिन के लिए AQI बढ़ भी गया, तो इससे इंदौर की पहचान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शहर स्वच्छता और एयर क्वालिटी इंडेक्स दोनों में हमेशा नंबर वन रहने वाला है।

'सनातन के उत्सव को अलग नजरिए से न देखें'

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तथाकथित पर्यावरण प्रेमियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन के उत्सव को हमेशा अलग नजरिए से देखने का प्रयास नहीं करना चाहिए। दिवाली सभी को जोड़ने, एक साथ उत्सव मनाने और आनंद लेने का त्योहार है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंदौर अपनी स्वच्छता की पहचान कायम रखेगा। महापौर ने कहा, 'इंदौर हमेशा नंबर वन था, है और रहेगा।'

स्वच्छता के साथ वायु गुणवत्ता सुधारने की चुनौती

दिवाली के बाद बढ़ा AQI इंदौर के लिए एक नई चुनौती के रूप में सामने आया है। स्वच्छता में लगातार शीर्ष स्थान हासिल करने वाले शहर में अब वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना भी अहम है। हालांकि इंदौर नगर निगम ने तत्काल सफाई और पानी के छिड़काव की कार्रवाई की है, लेकिन हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बनी हुई है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन