देवास नाके पर कारवाई करती निगम और प्रशासन की टीम (फोटो सोर्स - नवभारत ) 
इंदौर

देवास नाका फ्लाईओवर के रास्ते से हटाये गए अतिक्रमण, 30 दुकानों पर चला बुलडोजर

Indore Nigam Action : इंदौर के देवास नाके पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर में बाधक दुकानों पर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कारवाई कर उन्हें हटाया, इससे अब सर्विस रोड के निर्माण में तेजी आएगी।

अंशुल मुकाती

Indore Nigam Encroachment Removed:इंदौर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल देवास नाका पर निर्माणाधीन 6 लेन फ्लाईओवर परियोजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन, इंदौर नगर निगम और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाए। फ्लाईओवर और सर्विस रोड निर्माण में बाधा बन रही दुकानों को हटाने के बाद अब परियोजना के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

30 से 35 दुकानों के कारण रुका था काम

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संभाग इंदौर के अंतर्गत देवास नाका चौराहे पर 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। परियोजना के तहत देवास नाका से मांगलिया की ओर बाईं तरफ स्थित करीब 30 से 35 दुकानों के अतिक्रमण के कारण फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण प्रभावित हो रहा था। इससे निर्माण एजेंसियों को कार्य पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ संबंधित दुकानदारों ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी। न्यायालय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिया जाए। इसके बाद प्रशासन ने सभी पक्षों को सुनते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

कलेक्टर ने किया आपत्तियों का निराकरण

कलेक्टर शिवम वर्मा ने दुकानदारों की आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निराकरण किया। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लिए। वहीं शेष अतिक्रमणों को प्रशासन, इंदौर नगर निगम और सड़क विकास निगम की संयुक्त टीम ने हटाया।

यह भी पढें:

जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटने के बाद अब इंदौर के देवास नाका फ्लाईओवर और सर्विस रोड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। परियोजना के पूर्ण होने से देवास नाका क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलेगी और इंदौर-देवास मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध