भय्युजी महाराज की पत्नी डॉ आयुषी देशमुख (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

मौलाना के बयान पर भड़की भय्यु महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख, दर्ज कराएंगी एफआईआर

Indore News: भैय्यू महाराज ट्रस्ट की पत्नी डॉ आयुषी देशमुख ने भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए एक आवेदन भी दिया।

अंशुल मुकाती

Indore Ayushi Deshmukh Demands Action Over Maulana: इंदौर में भय्युजी महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। आयुषी देशमुख ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देंगी।

धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

आयुषी देशमुख ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने इस दौरान कुछ बेहद कठोर दंड की भी मांग की।

आयुषी देशमुख ने कहा की मौलाना अपना डीएनए टेस्ट करवाए तो पता चलेगा की वो भी राम के वंशज है, आयुषी देशमुख ने कहा की धर्म के प्रति ऐसी बात करने वालो के हाथ पैर हटा देना चाहिए और इन्हें कड़ी सजा देना चाहिए,आयुषी देशमुख इसके लिए कहा की में मोदी जी से अपील करती हु की इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए ।

मदरसों को लेकर भी दिया विवादित बयान

बातचीत के दौरान आयुषी देशमुख ने मदरसों की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों में गलत शिक्षा दी जाती है और इसी कारण उन्हें बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

कांवड़ यात्रा और क्यूआर कोड का भी उठाया मुद्दा

आयुषी देशमुख ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार दुकानों पर हिंदू नाम राम लिखे होते हैं, लेकिन भुगतान के लिए लगे क्यूआर कोड पर रहीम नाम मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और इस विषय पर भी स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।

मामला क्यों बना चर्चा का विषय

हाल ही में एक मौलाना जर्जिस अंसारी के द्वारा भगवान कृष्ण को लेकर दिए कथित बयान को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न संगठनों में विवाद देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आयुषी देशमुख ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल संबंधित मौलाना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढें:

भय्यु महाराज के ट्रस्ट का काम देख रही आयुषी

आयुषी देशमुख आध्यात्मिक गुरु भय्युजी महाराज से जुड़े ट्रस्ट के कार्यों का संचालन और प्रबंधन देख रही हैं।फिलहाल वो ही ट्रस्ट की अध्यक्ष है, भय्युजी महाराज ने इंदौर में श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट बनाया था जिसके माध्यम से वे कई काम कर रहे थे।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा