मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से सीधे बात की है और CBI जांच की मांग की (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

इंदौर कपल मामले में CBI जांच की मांग पर गंभीर हुए CM मोहन, बोले- बेटी के लिए सब लोग एक साथ

सोनम रघुवंशी मामले में MP सरकार सक्रिय है। सीएम ने मेघालय सीएम से बात की, CBI जांच की मांग की और गृह मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बेटी की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

सौरभ शर्मा

भोपाल: शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल की रहस्यमयी हालात में लापता हुई इंदौर की युवती सोनम रघुवंशी के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता पकड़ ली है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से सीधे बात की है और CBI जांच की मांग की है। उन्होंने इसे बेहद संवेदनशील और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि पूरा प्रदेश इस मुश्किल वक्त में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस घटना ने ना सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और अब न्याय की उम्मीदें केंद्र सरकार की ओर टिकी हैं।

सरकार की सक्रियता के बाद परिजनों को अब उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ केंद्रीय स्तर पर बात की बल्कि मेघालय सरकार से भी संपर्क साधा है। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार वहां की प्रशासनिक व्यवस्था से समन्वय बनाकर पूरे मामले पर निगरानी रखे हुए हैं। यह मामला अब सिर्फ एक युवती के लापता होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक राज्य की बेटी की सुरक्षित वापसी का सवाल बन चुका है।

गंभीरता से सक्रिय हुई मध्यप्रदेश सरकार शिलांग में सोनम रघुवंशी के लापता होने की घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से सीधी बात की और CBI जांच की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार सोनम के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से भी इस बाबत बातचीत की है।

न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई

इस मामले को लेकर पहले ही कई सामाजिक संगठनों और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जांच की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री द्वारा खुद CBI जांच की सिफारिश किए जाने से परिजनों में न्याय और सोनम की वापसी को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। सरकार का रुख साफ है कि किसी भी हाल में इस मामले की गहराई से जांच होगी और पूरा सच सामने लाया जाएगा।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो