महिला ने सहेली के घर की चोरी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP : यूट्यूब चैनल नहीं चला तो चोर बन गई महिला, अपनी ही सहेली के ससुराल से चुराए 10 लाख के गहने

Jabalpur crime news : जबलपुर में एक यूट्यूबर महिला द्वारा अपनी ही सहेली के घर से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुराने का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी के कारण महिला ने चोरी का रास्ता अपनाया था।

पूजा सिंह

Youtuber Woman Turned Thief : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जब एक महिला का यूट्यूब चैनल सफल नहीं हुआ तो वह चोरी की राह पर चल पड़ी। पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला ने 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की है।

बताया जा रहा है कि शहर के अधारताल की रहने वाली संजीदा बी का यूट्यूब पर कुकिंग का चैनल है, जिसके जरीए वह पैसे कमाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन चैनल असफल रहा। जिससे संजीदा बी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। संजीदा बी ने कुकिंग चैनल को कामयाब बनाने के लिए अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि यूट्यूब से उनकी कमाई होने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न तो सब्सक्राइबर बढ़े और न ही कोई आमदनी हो रही थी। उलटा उनपर 4 लाख का कर्ज भी हो गया था।

सहेली घर की चोरी

आर्थिक तंगी से परेशान संजीदा बी ने चोरी का रास्ता अपना और अपने ही रिश्तेदार के घर धबा बोल दिया। संजीदा बी ने अपनी सहेली साजदा बी के ससुराल में चोरी करने का फैसला लिया। पहले से सहेली के बैग से घर की चाबी चुराई और रेनकोट पहनकर सहेली के ससुराल में चोरी करने पहुंची गई। संजीदा बी ने सहेली के घर जाकर अलमारी से संजीदा बी ने 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी के बाद बड़ी चालाकी से वापल चाबी सहेली के बैग में रख दिया, ताकि किसी को शक ना हो। मामले का खुलासा तब हुआ जब चोरी की शिकायत हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

रेनकोट पहने कर गई थी चोरी करने

शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में रेनकोट पहने स्कूटी सवार एक महिला दिखाई दी। इस महिला की पहचान संजीदा बी के रूप में कि गई। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर महिला तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर संजीदा बी ने सहेली के घर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने महिला के पास से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं, साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया