मध्य प्रदेश

ग्वालियर में मकान मालिक ने की मासूम के साथ दरिंदगी, गिरफ्तार

सूर्यकांत तिवारी

ग्वालियर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल (Jail) भेज दिया है। मासूम बच्ची के माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे।  इसी बीच मकान मालिक ने बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। 

आए दिन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं।  जिस घर में मासूम अपने माता-पिता के साथ रहती थी उसी के मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल अब उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं घटने के बाद से ही परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।  

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (Amit Sanghi)ने बताया कि बच्ची अपने मां-बाप के साथ रहती है। बच्ची के मां-बाप काम के लिए गए थे। लौटने पर उन्हें जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने बच्ची को ढूंढा। बच्ची को ढूंढने पर वह मकान मालिक के साथ एक कमरे में मिली। मकान मालिक को POCSO और 376 में गिरफ़्तार किया है। 

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता