ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर पहुंचे जीतू पटवारी, सागर शराबकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले- शराब माफिया बेखौफ

Sagar Poisonous Liquor Case : ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सागर शराबकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शराब माफिया पर कार्रवाई और 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Jitu Patwari On Sagar Liquor Case : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्वालियर पहुंचने पर पटवारी ने सागर के बंडा क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में शराब और नशे का कारोबार करने वाले माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं और उनकी वजह से लोगों की जान जा रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया पूरी तरह हावी हैं। उन्होंने दावा किया कि वे पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जता चुके हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार को नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की कि नशे के माफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पटवारी ने सरकार से शराब के अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क की जांच कराने की भी मांग की।

बोले- सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी?

पटवारी ने सागर की घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर इतनी मौतों के बाद भी सरकार नहीं जागती है तो उसे खुद विचार करना चाहिए कि वह सरकार है या हत्या करने वाली मशीनरी। उन्होंने प्रदेश में अवैध शराब और नशे के कारोबार को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर भी बोले पटवारी

जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य पवित्र है और उनका दौरा किसी राजनीतिक मकसद से नहीं है। पटवारी के मुताबिक राहुल गांधी शिक्षा के भविष्य को लेकर बात करेंगे और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर होगी चर्चा

जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी का फोकस बच्चों को बेहतर शिक्षा, रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद के उद्देश्य से है। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है।

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़