ग्वालियर में कांग्रेस का सम्मेलन फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में जुटे 5 हजार कांग्रेसी, जीतू पटवारी बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने सड़क पर संघर्ष करेगी कांग्रेस

Congress Worker Conference : ग्वालियर में कांग्रेस सम्मेलन में जीतू पटवारी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष का ऐलान किया। सम्मेलन में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • ग्वालियर के रंगमहल गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

  • जीतू पटवारी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष का ऐलान किया।

  • पटवारी ने 1 नवंबर और 25-26 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैलियों का जिक्र किया।

  • बूथ स्तर पर डेढ़ महीने के नए कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।

  • सम्मेलन में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Jitu Patwari Gwalior Visit : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के रंगमहल गार्डन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पटवारी ने बढ़ती महंगाई और चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में वोट चोरी कर भाजपा को सत्ता दिलाई जा रही है। सम्मेलन में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत 51 कन्याओं के पूजन और आशीर्वाद के साथ हुई।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

सम्मेलन में जीतू पटवारी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। पटवारी ने घोषणा की कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने 1 नवंबर और 25-26 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैलियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने की अपील की।

बूथ स्तर पर नए कार्यक्रम शुरू करेगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जल्द ही बूथ स्तर पर डेढ़ महीने के नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन के जरिए पार्टी ने स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संदेश दिया।

सतीश सिकरवार की सक्रियता की नेताओं ने की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक और सम्मेलन के संयोजक डॉ. सतीश सिकरवार ने की। उन्होंने स्वागत भाषण दिया। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को बदलाव का संकेत बताते हुए डॉ. सतीश सिकरवार की सक्रियता की सराहना की और अन्य कार्यकर्ताओं से उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

मंच पर कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

सम्मेलन में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, भगवान सिंह यादव, विधायक साहब सिंह गुर्जर, प्रवीण पाठक और सुनील शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अवधेश कौरव ने किया। 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच आयोजित इस सम्मेलन को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। कार्यक्रम में नेताओं ने संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?