एसटीएफ इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर में STF इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का केस; शादी का झांसा देकर ढाई साल तक किया शारीरिक शोषण

STF Inspector Fake Marriage Promise Case: ग्वालियर में STF भोपाल के इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की FIR, केस में मदद के बहाने बढ़ाई नजदीकियां, ढाई साल तक किया शारीरिक शोषण।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Gwalior STF Inspector Case: ग्वालियर में एसटीएफ भोपाल में पदस्थ एक इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर आनंद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्तमान में आनंद कुमार एसटीएफ भोपाल में पदस्थ हैं। इससे पहले वह ग्वालियर के थाटीपुर थाने में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर तैनात रह चुके हैं। पीड़िता की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है।

केस में मदद के बहाने बढ़ी नजदीकियां

महिला ने ग्वालियर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 2022 में उसका अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी मामले के संबंध में वह थाटीपुर थाने पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात तत्कालीन एसआई आनंद कुमार से हुई। आरोप है कि आनंद कुमार ने उसके मामले में मदद करने का भरोसा दिलाया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। महिला का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसा जीत लिया।

पत्नी की बीमारी का हवाला देकर किया शादी का वादा

पीड़िता के अनुसार, 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आनंद कुमार उसके थाटीपुर स्थित किराए के कमरे पर पहुंचे। देर रात आने पर आपत्ति जताने के बावजूद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है और जल्द ही उसकी मृत्यु हो जाएगी, जिसके बाद वह उससे शादी करेगा। महिला का आरोप है कि इसी भरोसे और शादी के वादे के आधार पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब ढाई साल तक वह शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी से इंकार, शिकायत पर दी धमकी; पुलिस जांच में जुटी

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे एक परिचित के मकान में कमरा दिलवाया और उसका किराया भी भरता रहा। लेकिन जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद महिला ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और महिला के बयान, मोबाइल चैट तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन की मांग की हुई खारिज; खबर के आधार पर आदेश देने से मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम