ग्वालियर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, स्पा सेंटर पर छापेमारी, हिरासत में 7 युवक और 5 युवतियां

Gwalior Police Operation Clean : ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित एलमेक्स स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। 7 युवक, 5 युवतियां और महिला मैनेजर हिरासत में हैं।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Spa Center Raid : ग्वालियर में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने शहर के पॉश इलाके गोविंदपुरी में एक सैलून एवं स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 7 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेजा गया है। स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रविवार शाम यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी स्थित एलमेक्स (Elmax) सैलून एंड स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान सेंटर के अंदर कई युवक-युवतियां मौजूद मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और स्पा सेंटर की महिला मैनेजर को भी पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।

पुलिस का दावा- आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

ग्वालियर पुलिस का दावा है कि छापेमारी के दौरान 7 युवक और 5 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत और नियमित चेकिंग के आधार पर कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत और नियमित चेकिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब स्पा सेंटर की गतिविधियों, वहां मौजूद लोगों और मैनेजर की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में यदि किसी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के नेतृत्व में की गई। छापामार टीम में डीएसपी महिला अपराध शाखा शिखा सोनी, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

स्पा सेंटरों पर लगातार कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस ऑपरेशन क्लीन के तहत लॉज, होटल, सैलून और स्पा सेंटरों की लगातार जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी कंपू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर युवक-युवतियों को हिरासत में लिया था।

पूछताछ के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों और स्पा सेंटर की मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। ऑपरेशन क्लीन के तहत शहर के अन्य स्पा और सैलून सेंटरों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है