ग्वालियर में युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में खाया जहर, हुई मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर में एसपी कार्यालय में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत; जांच में जुटी पुलिस

Gwalior SP Office Youth Suicide Case: ग्वालियर एसपी कार्यालय परिसर में सनसनी, शिकायत लेकर पहुंचे लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने खाया जहरीला पदार्थ। अस्पताल ले जाते वक्त मौत, परिजनों में कोहराम।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Youth Death Gwalior After Consuming Poison: ग्वालियर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी।

कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय किसी मामले को लेकर पहुंचा था युवक

मृतक की पहचान लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राजेश किसी मामले या शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राजेश किस समस्या को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था और किन परिस्थितियों में उसने जहर खाया।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जहरीला पदार्थ खाने के बाद राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की जांच करेगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस, मर्ग कायम

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि राजेश कार्यालय में कब पहुंचा और उस दौरान उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे। फिलहाल मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान