ग्वालियर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर में 4.5 टन मिक्स केक हलवा और बर्फी जब्त

Gwalior Food Department Action: ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुरैना से लाई गई 4500 किलो मिक्स केक हलवा और बर्फी की खेप जब्त।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

4.5 Ton Mixed Sweets Seized In Gwalior: खाद्य पदार्थों में मिलावट और पैकिंग से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रांसपोर्ट नगर में टीम ने एक लोडिंग वाहन की जांच के दौरान मिक्स केक हलवा और डिलिशियस बर्फी की बड़ी खेप जब्त की।

खाद्य सामग्री की पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जैसी जरूरी जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। विभाग ने जब्त माल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लोडिंग वाहन से मिले 83 नग, 4500 किलो माल जब्त

खाद्य विभाग की टीम ट्रांसपोर्ट नगर में खाद्य सामग्री लेकर जा रहे लोडिंग वाहन की जांच कर रही थी। इस दौरान वाहन से कुल 83 नग मिले, जिनका कुल वजन करीब 4500 किलोग्राम बताया गया है। जब्त खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह माल मुरैना जिले से ग्वालियर लाया गया था और यहां से ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था।

राधिका कंपनी से जुड़ा बताया गया माल

जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने जब्त माल के संबंध में राधिका कंपनी नामक फर्म की जानकारी जुटाई। खाद्य सामग्री को मुरैना निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता का बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान व्यापारी को मौके पर बुलाया गया। उसके पहुंचने पर उसने फर्म और निर्माता के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज खाद्य विभाग की टीम के सामने प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने उपलब्ध दस्तावेजों की जानकारी भी जांच प्रक्रिया में शामिल की।

पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग-एक्सपायरी डेट नहीं मिली

खाद्य विभाग की जांच में सबसे अहम अनियमितता पैकिंग से जुड़ी सामने आई। जब्त खाद्य पदार्थों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी अंकित नहीं थी। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के परिवहन से संबंधित लाइसेंस भी टीम को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। व्यापारी से जब इस संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद विभाग ने खाद्य सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने व्यापारी की मौजूदगी में जब्त खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मिक्स केक हलवा और डिलिशियस बर्फी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की जब्ती से इलाके में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पैकिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया