डबरा में भरभराकर गिरी मकान की छत फोटो सोर्स- नवभारत
ग्वालियर

ग्वालियर के डबरा में सोते वक्त आई मौत! अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, मां और 2 साल के मासूम बेटे ने तोड़ा दम

Gwalior Accident News : ग्वालियर के डबरा में मकान की छत गिरने से मां और 2 साल के बेटे की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए, तीन को JAH अस्पताल रेफर किया गया।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Dabra House Roof Collapse : ग्वालियर के डबरा में मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 35 वर्षीय महिला सीमा और उसके दो साल के बेटे आदित्य की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं। घटना के वक्त एक कमरे में परिवार के सात लोग सो रहे थे। अचानक छत की पट्टियां भरभराकर नीचे आ गिरीं और सभी लोग मलबे में दब गए।

घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के जंगीपुर की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालकर डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित किया

सिविल अस्पताल डबरा में डॉक्टरों ने सीमा और उनके दो साल के बेटे आदित्य को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

हादसे में 10 वर्षीय खुशबू, 40 वर्षीय जागेंद्र रजक, 12 वर्षीय वैशाली और 14 वर्षीय राखी घायल हुए हैं। सभी को डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) रेफर किया गया है।

मजदूरी कर परिवार पालता है जागेंद्र

बताया जा रहा है कि जागेंद्र रजक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। हादसे में मां और मासूम बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है।

हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम

मां-बेटे की मौत की खबर से जंगीपुर इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लिया। हादसे की परिस्थितियों और मकान की छत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से राहत और सहायता को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO

UP Election 2027: जयंत चौधरी आज सहारनपुर में भरेंगे हुंकार, स्वाभिमान रैली से चुनावी अभियान का आगाज