21.05 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में बीजेपी नेता गिरफ्तार (फोटो सोर्स- नवभारत)
ग्वालियर

ग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी

BJP Leader Jagdish Malviya Arrest : ग्वालियर में CA से 21.05 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में शाजापुर के भाजपा नेता जगदीश मालवीय गिरफ्तार हुआ है। उसके खाते में 50 लाख रुपए आए थे।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Gwalior Cyber Fraud Case Update: ग्वालियर में CA अशोक विजयवर्गीय से हुई 21.05 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में राज्य साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान शाजापुर के भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय उर्फ जगदीश फौजी का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की रकम के लेन-देन में जगदीश के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया था और उसके खाते में करीब 50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। रकम मिलने के बाद उसके विदेश जाने की जानकारी भी सामने आई है।

राज्य साइबर सेल की टीम ने शाजापुर में दबिश देकर जगदीश मालवीय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे ग्वालियर की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मिली है। पुलिस अब आरोपी से ठगी के नेटवर्क और रकम के लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है।

3 स्लीपर सेल के बारे में दी जानकारी

राज्य साइबर सेल के डीएसपी संजीव नयन शर्मा के मुताबिक, पूछताछ में जगदीश ने ठगी से जुड़े तीन स्पीलर सेल के बारे में जानकारी दी है। पुलिस इन लोगों की भूमिका और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है।

दिव्या बनकर आया था WhatsApp मैसेज

पुलिस जांच के अनुसार, दिसंबर 2025 में CA अशोक विजयवर्गीय को WhatsApp पर एक महिला ने 'दिव्या' नाम से संपर्क किया था। उसे USDT क्रिप्टो में निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया।

झांसे में लेने के लिए दिया 1.88 लाख का रिटर्न

शुरुआत में आरोपी गिरोह ने पीड़ित को करीब 1.88 लाख रुपए का रिटर्न भी दिया। इससे उसे निवेश योजना पर भरोसा हो गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में करोड़ों रुपए जमा कराए गए। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स और रिस्क मार्जिन के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग की गई।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग लेने पहुंचे दो युवक, CMHO को शक होने पर खुला राज

76 बैंक खातों की मिली लेयर

लगातार पैसों की मांग और गतिविधियों पर शक होने के बाद अशोक विजयवर्गीय ने पुलिस से शिकायत की। जांच आगे बढ़ी तो साइबर सेल को ठगी की रकम से जुड़े 76 बैंक खातों की लेयर मिली। इन्हीं खातों में जगदीश मालवीय का बैंक खाता भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, करीब 3 करोड़ रुपए के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि जगदीश के खाते में आई रकम का आगे किस तरह इस्तेमाल हुआ और इस पूरे नेटवर्क में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते