ग्वालियर में बदहाल सड़कें और ओवरफ्लो सीवर बने आफत (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर में बदहाल सड़कें और ओवरफ्लो सीवर बने आफत; दो मौतों के बाद भी प्रशासन बेखबर

Gwalior Bad Roads Issues: ग्वालियर में बदहाल सड़कों, सीवर ओवरफ्लो और स्ट्रीट लाइटों की दुर्गति पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सुनील शर्मा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में की नारेबाजी।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Gwalior Bad Roads and Sewer Overflow Issue: ग्वालियर शहर, खासकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल नागरिक सुविधाओं को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जर्जर सड़कों, बड़े-बड़े गड्ढों, ओवरफ्लो होते सीवर और स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था से परेशान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी करने और केवल मॉनिटरिंग के दावे करने का आरोप लगाया।

जर्जर सड़कों और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ग्वालियर शहर की कई सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सड़कों के गड्ढों के कारण पहले दो युवाओं की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।

ओवरफ्लो सीवर और स्ट्रीट लाइटों पर भी सवाल

प्रदर्शनकारियों ने सीवर व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में भर रहा है। इससे लोगों को परेशानी के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। आरोप है कि कई जगह दिन में स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं, जबकि रात में बंद रहती हैं।

एक घंटे तक जमीन पर बैठकर प्रदर्शन

इन समस्याओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, सीवर की समस्या दूर की जाए और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए। उनका कहना था कि केवल अधिकारियों की मॉनिटरिंग से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

ऊर्जा मंत्री और सांसद पर भी साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी के नेता सुनील शर्मा ने क्षेत्र के ऊर्जा मंत्री और सांसद भारत सिंह कुशवाहा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट में लगातार समीक्षा बैठकें हो रही हैं, लेकिन उनका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। शर्मा ने कहा कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए गए थे, लेकिन मौजूदा स्थिति में शहर की नागरिक सुविधाएं सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने इसे 'बदहाल सिटी' बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प