ग्वालियर में 151 टन गोबर से बना 25 फीट ऊंचा गोवर्धन फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
ग्वालियर

ग्वालियर में 151 टन गोबर से बना 25 फीट ऊंचा गोवर्धन, 10वें महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Govardhan Mahotsav : ग्वालियर की आदर्श गौशाला में 10वां गोवर्धन महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां 151 टन गोबर से बने 25 फीट ऊंचे गोवर्धन की पूजा और 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट की व्यवस्था की गई है।

निशांत तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • ग्वालियर की आदर्श गौशाला में 10वां गोवर्धन महोत्सव।

  • करीब 151 टन गोबर से तैयार किया गया 25 फीट ऊंचा गोवर्धन।

  • एमपी की सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा होने का दावा।

Adarsh Gaushala Govardhan Mahotsav : दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन महोत्सव के अवसर पर ग्वालियर की आदर्श गौशाला में भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां 10वां गोवर्धन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर करीब 151 टन गोबर से तैयार 25 फीट ऊंचे विशाल गोवर्धन की पूजा की जा रही है। इसे एमपी का सबसे बड़ा गोवर्धन बताया जा रहा है। भगवान गोवर्धन की दिव्य झांकी के दर्शन के लिए ग्वालियर चंबल अंचल सहित दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

151 टन गोबर से तैयार किया विशाल गोवर्धन

आदर्श गौशाला में गोबर से भगवान गोवर्धन की भव्य झांकी तैयार की गई है। इसका वजन करीब 151 टन और ऊंचाई लगभग 25 फीट बताई जा रही है। विशाल गोवर्धन के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आयोजन को लेकर गौशाला परिसर में विशेष सजावट भी की गई है।

भगवान और गौ माता को लगेगा जैविक छप्पन भोग

ग्वालियर जिले में हो रहे महोत्सव की खास बात ये है कि भगवान गोवर्धन को अर्पित किया जाने वाला छप्पन भोग पूरी तरह जैविक रखा गया है। इसके साथ ही गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन में गौसेवा और प्रकृति के प्रति आस्था का संदेश भी दिया जा रहा है।

10 हजार श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट की व्यवस्था

गोवर्धन महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़े स्तर पर अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के मुताबिक करीब 5 से 10 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। ग्वालियर और चंबल अंचल के बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

हर साल बढ़ रहा आयोजन का आकर्षण

आदर्श गौशाला में आयोजित होने वाला ये गोवर्धन महोत्सव अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गया है। 10वें आयोजन में भी विशाल गोवर्धन झांकी जैविक छप्पन भोग और अन्नकूट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें