कांग्रेस का पार्टी झंडा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
ग्वालियर

पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक... MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में 'गूंज आंदोलन'

Congress Goonj Andolan News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर 'गूंज आंदोलन' शुरू करने का ऐलान किया।

अमन मौर्या

Madhya Pradesh Congress Protest: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में गूंज आंदोलन की शुरुआत करेगी जो गांव ब्लॉक और शहर स्तर तक चलाया जाएगा।

लाखों छात्रों के भविष्य से किया खिलवाड़: कांग्रेस

ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से युवाओं का भरोसा टूटा है और गरीब परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर अब सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी आज से गूंज आंदोलन शुरू कर रही है। यह आंदोलन प्रदेश के प्रत्येक शहर गांव और ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा ताकि आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके।

किसानों के मुद्दे उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान किसानों के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों को समय पर खाद बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल रही है और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर भी व्यापक जनआंदोलन करेगी।

राम मंदिर में पारदर्शी जांच की मांग

राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि यदि मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी या वित्तीय अनियमितता जैसी बातें सामने आई हैं तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट