Pic: Social Media  
मध्य प्रदेश

ग्वालियर में ऑनर किलिंग, बेटी ने किया प्यार तो पिता ने घोंट दिया गला

ग्वालियर से ऑनर किलिंग का मामला आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। लड़की की मां यह सब देखती रही, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी।

राहुल गोस्वामी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनर किलिंग का एक सनसनी खेज मामला नजर में आया है। जिसमें आरोपी पिता अपनी ही बेटी की हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस के थाने पहुंच गया और उसने अपने आप को कानून के हवाले कर दिया। मामले पर पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

खबर है कि शिवपुरी निवासी जाटव समाज के युवक के साथ एक युवती 6 महीने पहले भाग गई थी। उसे पुलिस ने 2 दिन पहले ही बरामद किया था। वहीं पिता ने बेटी को अपने समाज के लड़के से शादी के लिए काफी समझाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो पिता ने उसे मौत के घाट के उतार दिया। वहीं, बेबस लड़की की मां यह सब देखती रही, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। इसके बाद घटना से बदहवास पिता खुद ही गिरवाई थाने पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर पूरी घटना के बारे में बता दिया।

घटना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) गजेंद्र सिंह वर्धमान के अनुसार, यह वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की बेटी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी, लेकिन आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य इसके खिलाफ थे। वर्धमान के मुताबिक, बीते शुक्रवार को पिता-पुत्री में इस बात को लेकर खुब झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पिता द्वारा बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। मामले पर मृतिका की मां का कहना है कि "बेटी के जाने के बाद से ही पिता अपना मानसिक संतुलन खो चुके थे। वह किसी से भी झगड़ जाते थे। इसी दौरान जब बेटी ने अपने पिता से जुबान लड़ाने की कोशिश की और प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई, तो पिता ने उसकी हत्या ही कर दी।" पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।"

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी