छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था शिक्षक फोटो सोर्स- AI
गुना

'12 बजे सोया करो हमारे साथ', 12वीं की छात्रा को शिक्षक ने किया अश्लील मैसेज, वाट्सएप चैट वायरल

Guna Teacher Harassment Case : गुना के पीएमश्री कन्या स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • गुना के पीएमश्री कन्या स्कूल के शिक्षक पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप।

  • 12वीं की छात्रा पर अकेले मिलने के लिए दबाव बनाता था आरोपी शिक्षक।

  • परीक्षा में नंबर काटने और पढ़ाई खराब करने की धमकी देने का आरोप।

  • छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया।

Teacher Sends Obscene WhatsApp Messages to Student : गुना के पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट में पदस्थ एक शिक्षक पर 12वीं की छात्रा को अश्लील वाट्सएप मैसेज भेजने और अकेले मिलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक परीक्षा में नंबर काटने की धमकी देकर उसे अपनी बात मानने के लिए मजबूर करता था।

छात्रा की शिकायत और वाट्सएप चैट सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

वाट्सएप पर भेजता था आपत्तिजनक मैसेज

छात्रा ने शिकायत में बताया कि शिक्षक नरेंद्र कुशवाह पिछले कुछ समय से उसे लगातार वाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। वह उस पर अकेले मिलने और बाहर घूमने चलने का दबाव बनाता था। आरोप है कि शिक्षक ने मैसेज में लिखा था '12 बजे सोया करो हमारे साथ...' और 'बर्थडे का बोलकर आ जाओ, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा।'

नंबर काटने और पढ़ाई में नुकसान पहुंचाने की धमकी

छात्रा का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की बातों का विरोध किया तो वह परीक्षा में कम नंबर देने और पढ़ाई में नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। आरोप है कि शिक्षक अपने पद का रौब दिखाते हुए कहता था कि स्कूल में सब कुछ उसके हाथ में है और परीक्षा के नंबर भी वही देता है।

अधिकारियों से की शिकायत

लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना के कारण छात्रा मानसिक तनाव में थी। उसे अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर डर सताने लगा था। आखिरकार उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। छात्रा ने आशंका जताई है कि आरोपी शिक्षक स्कूल की दूसरी छात्राओं के साथ भी इसी तरह की हरकतें करता होगा।

शिक्षक द्वारा छात्रा को भेजे गए वाट्सएप मैसेज

स्कूल में पर्दा लगाकर बनाई थी सीक्रेट जगह

शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने स्कूल परिसर में पर्दा लगाकर एक अलग जगह बना रखी थी। वह उस स्थान पर बैठकर बातचीत करने के लिए छात्रा पर दबाव डालता था। स्कूल के कुछ शिक्षकों ने दावा किया है कि पूर्व में कोचिंग के दौरान एक छात्रा से अभद्रता के मामले में उसके परिजनों ने शिक्षक की पिटाई की थी। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी स्कूल प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जांच के लिए DEO को भेजी शिकायत

स्कूल प्रिंसिपल संजय कुमार जैन ने बताया कि 12वीं की छात्रा अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पहुंची थी। छात्रा ने बताया था कि बाल दिवस के बाद से शिक्षक उससे चैट कर रहा था। शिकायत के साथ वाट्सएप चैट की कॉपी भी दी गई है। ऐसे में शिकायत को जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेज दिया गया है।

POCSO एक्ट में केस दर्ज

इधर गुना पुलिस ने छात्रा की शिकायत और उपलब्ध वाट्सएप चैट के आधार पर आरोपी शिक्षक नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा