डिंडोरी में जन्माष्टमी की धूम (सोर्स- सोशल मीडिया)
डिण्‍डौरी

डिंडोरी के 100 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की धूम; शहर में निकाली गई भव्य वाहन रैली

Janmashtami Celebration Dindori: जन्माष्टमी पर भक्ति का सैलाब, 100 साल पुराने प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में गूंजे जयकारे, दोपहर में निकाली गई भव्य वाहन रैली।

दीपक ताम्रकार, सजल रघुवंशी

Dindori Radha Krishna Temple Janmashtami Celebration: डिंडोरी में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरा डिंडोरी नगर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर कृष्ण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलेभर में जहां विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, वहीं डिंडोरी नगर के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गईं।

डिंडोरी नगर का प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में स्थापित भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं करीब 100 वर्ष पुरानी बताई जाती हैं। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। वहीं मुख्य द्वार से मंदिर परिसर तक बनाए गए रंग-बिरंगे गुब्बारों के द्वार ने मंदिर की सुंदरता को और बढ़ा दिया।

कृष्ण भक्तों ने निकाली भव्य वाहन रैली

राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश कनौजे ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर दोपहर में डिंडोरी नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई और कृष्ण भक्तों ने उत्साह के साथ 'राधे-राधे' और 'जय श्री कृष्ण' के जयकारे लगाए। वाहन रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भजन संध्या में गूंजेंगे कान्हा के भजन

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में देर शाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बाहर से आए कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा।

रात 12 बजे होगा नंदलाल का जन्मोत्सव

जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद कृष्ण भक्त भगवान के जन्म का उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाएंगे। जन्मोत्सव के बाद नगर सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आस्था का बड़ा केंद्र है राधा-कृष्ण मंदिर

डिंडोरी जिला का प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ मंदिर पहुंचने वाले भक्त भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के चलते जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा खासी व्यवस्था की गई हैं। जिला प्रशासन की पहल पर अलग अलग जगहों पर कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजन किए जा रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कलेक्टर ने छात्राओं के बीच फोड़ी मटकी

जिले के शासकीय छात्रावासों, विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। डिंडौरी के छात्रावासों में छात्राओं ने गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained