ट्रॉले ने 3 बच्चों को कुचला फोटो सोर्स- नवभारत
धार

पीथमपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार 3 बच्चों को कुचला, दो सगे भाई और मौसेरी बहन की मौत

Three Children Killed In Road Accident : धार जिले के पीथमपुर में महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन की मौत हो गई।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • धार जिले के पीथमपुर में महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा।

  • तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों की मौके पर मौत।

  • मृतकों में दो सगे भाई प्रियांश और मोक्ष के साथ उनकी मौसेरी बहन आरुषि शामिल।

  • तीनों बच्चे सेंट फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहे थे।

  • पुलिस ने ट्रॉला जब्त किया, आरोपी फरार है।

Pithampur Road Accident : धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। महू-नीमच हाईवे पर महेंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पीथमपुर की उत्कर्ष आंगन कॉलोनी निवासी प्रियांश 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गुरुवार को स्कूल नहीं गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह अपने छोटे भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि को लेने सेंट फ्रांसिस स्कूल पहुंचा था। मोक्ष 5वीं और आरुषि 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से दोनों को लेकर प्रियांश बाइक क्रमांक MP 40 ML 4037 से घर लौट रहा था। इसी दौरान महेंद्रा ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रॉले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए बच्चे

पीथमपुर में हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉले की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और बच्चे करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर उनके स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखरे पड़े थे। हादसे की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए।

ट्रॉला जब्त, चालक के खिलाफ केस दर्ज

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। बाइक के नंबर के आधार पर मृत बच्चों की पहचान की गई और उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए पीथमपुर सिविल अस्पताल भेजे।

आरोपी की तलाश जारी

पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रॉले को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हाईवे पर यातायात सामान्य कराने के लिए रास्ता भी खुलवाया।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद