सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
धार

धार में बनेगा मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; भोजशाला में की पूजा-अर्चना

CM Mohan Yadav Big Announcement: सीएम मोहन यादव ने धार भोजशाला में मां वाग्देवी का विधि-विधान से पूजन किया। सीएम ने 'मां सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' की स्थापना का भी ऐलान किया।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Dhar Bhojshala Maa Vagdevi Poojan: मध्य प्रदेश में 25 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब करीब 750 वर्षों में पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी का पूरे विधि-विधान से पूजन हुआ। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना की, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि धार अब विकास और सांस्कृतिक गौरव में सबसे आगे रहेगा। गंगा दशमी के अवसर पर उन्होंने राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य और हर्षवर्धन को मालवा की सनातन परंपरा का गौरव बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

सामर्थ्यवान हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में “विरासत से विकास” की सोच को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने वे सभी कार्य किए, जो एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के लिए आवश्यक होते हैं। सीएम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्यायालय के फैसलों को प्रभावी तरीके से लागू करने की क्षमता होना जरूरी है और यह नेतृत्व क्षमता प्रधानमंत्री मोदी में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को साथ लेकर उसका शांतिपूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया।

धार को विकसित करने की बनेगी योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के धार भोजशाला संबंधी फैसले के बाद धार एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने इस निर्णय के लिए धारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इसके पीछे 750 वर्षों का संघर्ष रहा है। सीएम ने कहा कि न्यायालय ने सच्चाई को स्पष्ट किया है। उन्होंने धार को प्रदेश का सबसे बेहतर औद्योगिक जिला बताते हुए यहां मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि धार को पर्यटन, साहित्य और उद्योग के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

धार में किया गया 12 कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गंगा दशमी पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण अभियान तेजी से चल रहा है। मध्य प्रदेश में 2.82 लाख कार्यों का लक्ष्य रखा गया है। 55 हजार खेत-तालाब, 105 अमृत सरोवर और 64 प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण सहित कई परियोजनाओं पर काम जारी है। धार में 88 करोड़ रुपए के 12 कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट