इंदौर हाईकोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
देवास

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत के मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत

Dewas Firecracker Factory Blast Case: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का फैसला। 12 मौतों के मामले में दो आरोपियों को जमानत, हाईकोर्ट ने कहा कि पद से तय नहीं होती आपराधिक भूमिका।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • देवास अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में दो आरोपियों को मिली जमानत।

  • एमपी हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने मुकेश विज और अनिल मालवीय को दी राहत।

  • हादसे में 12 मजदूरों की मौत और 19 लोग घायल हुए थे।

  • दोनों आरोपी 17 मई से जेल में बंद थे।

Dewas Factory Explosion Two Accused Bail: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए खौफनाक विस्फोट केस में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, एमपी हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जस्टिस आलोक अवस्थी ने मुकेश विज और अनिल मालवीय की ओर से पेश की गई अपील को स्वीकार करते हुए जमानत को खारिज करने वाले आदेश को कैंसिल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों मई महीने की 17 तारीख से जेल में बंद थे।

पार्टनर होना आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं

इस मामले में कोर्ट ने साफ कहा कि फैक्ट्री का मालिक, मैनेजर, पार्टनर या फाइनेंसर होना अपने आप में किसी भी इंसान की आपराधिक जिम्मेदारी को तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

फैक्ट्री में पुख्ता नहीं थे अग्नि सुरक्षा के इंतजाम

दरअसल, देवास जिले में हुए इस हादसे में 12 मजदूरों की जान चली गई थी और 19 लोग घायल हुए थे। जांच में फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने, जरूरी एनओसी और लाइसेंस संबंधी शर्तों का पालन नहीं करने तथा निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री रखने की बात सामने आई थी। घटना के बाद फैक्ट्री के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे।

चार्जशीट दाखिल होने के बाद हिरासत जारी रखने पर उठाए सवाल

बचाव पक्ष ने हाई कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपियों की हिरासत जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन को यह साबित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति की अपराध में व्यक्तिगत भूमिका क्या थी और उसने कौन-सा आपराधिक कृत्य किया। केवल पद या व्यावसायिक संबंध के आधार पर आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज