मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देवास

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

CM Mohan Yadav Announced Compensation: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास फैक्ट्री ब्लास्ट पर दुख जताया है। सीएम ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

प्रीतेश जैन

Dewas Factory Blast Update: देवास में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है।

मुख्यमंत्री ने लिखा मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान

सीएम Mohan Yadav ने X पर लिखा मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

2 मौतों की पुष्टि

टोंककला स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है। कलेक्टर ने हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में काम करने वाली 3 महिलाएं अभी भी लापता हैं।

ये भी पढ़ें : देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: धमाके से हवा में उछले टीन शेड और मजदूरों के शव, 10 मौतों की आशंका

हवा में उछल गए मजदूरों के शव

जानकारी के मुताबिक सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था। 15 से 20 मिनट बाद फैक्ट्री में लंच होना था और खाना भी आ गया था, लेकिन अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर हताहत हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। ब्लास्ट से आसपास मौजूद मकान हिल गए।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO