घनश्याम सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान

Datia Assembly By Election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। AICC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टिकट का ऐलान किया है।

अमन मौर्या

Ghanshyam Singh Congress Candidate: पूर्व विधायक घनश्याम सिंह दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। AICC ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव - 2026 के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया है। घनश्याम सिंह का सीधा मुकाबला अब बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा।

कांग्रेस ने अनुभवी चेहरे पर लगाया दांव

बता दें, बीजेपी में टिकट बदलने को लेकर पूर्व गृहमंत्री के समर्थकों ने काफी नाराजगी जताई थी। ऐसे में कांग्रेस द्वारा अनुभवी चेहरे पर दांव लगाने के बाद अब यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह इससे पहले मध्य प्रदेश की सेवढ़ा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में उनकी पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रूप में रही है। पार्टी ने घनश्याम सिंह के राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ के मद्देनजर उनपर दांव खेला है।

BJP के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला

भाजपा ने इस उपचुनाव में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान सरकार में गृह मंत्री रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया और उनकी जगह आशुतोष तिवारी को दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद जिले में बीजेपी को पार्टी के भीतर ही नाराजगी का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस ने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी दतिया

बता दें, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा पहले से ही सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही है। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस के अनुभवी प्रत्याशी और भाजपा के टिकट बदलने से अब यह चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा