छात्र की मौत के बाद परिजनों का हंगामा (फोटो सोर्स- नवभारत)
दतिया

छात्र की मौत के बाद NH-44 पर जाम, स्कूल संचालक पर FIR की मांग, झंडा लगाते समय करंट की चपेट में आया था छात्र

Student Death Due To Electric Shock : दतिया में झंडा लगाते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से छात्र राज कुशवाह की मौत हो गई। परिजनों ने NH-44 जाम कर स्कूल संचालक पर FIR की मांग की।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia Student Death : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत के बाद दतिया में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार सुबह मृतक छात्र राज कुशवाह के परिजनों ने शव के साथ नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगा दिया। परिजनों ने हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, 14 अगस्त की शाम करीब 4 बजे लिटिल स्टार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान छात्र राज कुशवाह को स्कूल संचालक की ओर से स्कूल की छत पर झंडा लगाने के लिए बुलाया गया था। झंडा लगाने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। पाइप में करंट उतरने से छात्र उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार सुबह मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर लौटे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-44 पर जाम लगा दिया।

स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि छात्र को झंडा लगाने के लिए स्कूल की छत पर भेजा गया था, जबकि वहां से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। परिजनों ने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस की समझाइश के बाद खुला जाम

एनएच-44 पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद परिजन जाम खोलने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

जांच और कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल छात्र की मौत के बाद परिजनों की मांग और हादसे की परिस्थितियां जांच का विषय हैं। दतिया पुलिस पूरे मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में किसकी लापरवाही सामने आती है और स्कूल संचालक के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?