नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: उतरा चेहरा, नम आंखें...लेकिन फिर भी आशुतोष तिवारी का नामंकन भरवाने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा- VIDEO

Datia By Election: भारी दर्द के बीच आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद, 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे।

सजल रघुवंशी

Narottam Mishra In Ashutosh Tiwari Nomination: दतिया उपचुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। जहां एक तरफ नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बवाल हुआ, वंही दूसरी तरफ नरोत्तम मिश्रा अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दिखाई दिए, इसी बीच अब नरोत्तम मिश्रा की वह तस्वीर निकल कर आई है। जिसमें वह आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाने के लिए उनके साथ पहुंचे हैं।

हालांकि नरोत्तम मिश्रा का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि मानों सिर्फ फॉर्मेलिटी के लिए नरोत्तम आशुतोष के साथ पहुंचे हैं। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए।

आशुतोष तिवारी ने दाखिल किया नामांकन

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां आशुतोष तिवारी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।

टिकट कटने का दर्द, फिर भी नामांकन में शामिल हुए नरोत्तम

बता दें कि, जिस समय नरोत्तम मिश्रा नामांकन में शामिल हुए तब उनका चेहरा उतरा नजर आ रहा था, जिसे देख ऐसा माना जा रहा है कि वह काफी दुख में है। गौरतलब है कि अब तक नरोत्तम मिश्रा का पार्टी के खिलाफ कोई भी बयान नहीं आया बल्कि उन्होंने तो पार्टी के फैसले को स्वीकार कर लिया।

30 जुलाई को दतिया में उपचुनाव

बता दें कि, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी। जिसका नतीजा 3 अगस्त को आएगा, ऐसे में दतिया में राजनीतिक हलचल तेज है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में कैसा प्रदर्शन करती है।

https://youtu.be/4ylc00RPpYg?si=tiBkwLqdGUCUeKf8

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच