दतिया कांग्रेस के सम्मान समारोह के पोस्टर से जीतू पटवारी का फोटो गायब (फोटो सोर्स- नवभारत)
दतिया

दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू

Jitu Patwari News : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के दो दिन बाद सम्मान समारोह के बैनर से जीतू पटवारी की तस्वीर गायब दिखी। इसके बाद कांग्रेस में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Datia Congress News: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के महज दो दिन बाद ही पार्टी के भीतर एक नया राजनीतिक संदेश चर्चा का विषय बन गया है। नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर लगाए गए बैनर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर नजर नहीं आई। इसके बाद कांग्रेस के अंदर और राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, प्रदेश महासचिव महिला रचना सिंह की ओर से दतिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मंच पर लगाए गए बैनर में कई नेताओं की तस्वीरें दिखाई दीं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो नहीं होने ने सभी का ध्यान खींचा।

बैनर से प्रदेश अध्यक्ष की फोटो गायब

उपचुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर नहीं होने को लेकर अब कांग्रेस के भीतर ही राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, बैनर पर किसी नेता की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई, इसे लेकर आयोजकों की ओर से कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

प्रचार में पटवारी ने झोंकी थी पूरी ताकत

दतिया उपचुनाव के दौरान जीतू पटवारी कांग्रेस के प्रचार अभियान में सक्रिय नजर आए थे। उन्होंने क्षेत्र में कई सभाएं और रोड शो किए थे। चुनाव परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पटवारी विजय जुलूस में भी शामिल हुए थे। ऐसे में जीत के सिर्फ दो दिन बाद हुए सम्मान समारोह के बैनर से उनकी तस्वीर गायब होने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प

कांग्रेस में फिर शुरू हुई अंदरूनी चर्चाएं

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, लेकिन इसी बीच सामने आए इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर की सियासत को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक जानकार इसे महज बैनर से जुड़ा मामला मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे स्थानीय कांग्रेस की राजनीति और प्रदेश नेतृत्व के बीच संबंधों के संदर्भ में भी देख रहे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते