दतिया का दंगल (फोटो सोर्स- AI) 
दतिया

दतिया उपचुनाव: आज भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की भी बड़ी जनसभा, दोनों दल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Datia BJP Congress Campaign: दतिया उपचुनाव में आज भाजपा और कांग्रेस दोनों शक्ति प्रदर्शन करेंगी। भाजपा चुनावी कार्यालय और मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेगी, जबकि कांग्रेस बसई में विशाल जनसभा आयोजित करेगी।

प्रीतेश जैन

Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां पूरे चरम पर रहेंगी। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दल एक ही दिन बड़े कार्यक्रमों के जरिए चुनावी मैदान में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से दतिया का सियासी माहौल पूरी तरह गर्माने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दतिया में चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसे उपचुनाव के लिए पार्टी का चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भाजपा का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए चुनावी रणनीति को धार देना है।

भाजपा के मीडिया सेंटर का होगा उद्घाटन

भाजपा के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज शाम 4 बजे दतिया के प्राची होटल में पार्टी के मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन होगा। यहां से चुनाव प्रचार, मीडिया समन्वय और सोशल मीडिया गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मीडिया से भी संवाद करेंगे और उपचुनाव की रणनीति साझा करेंगे।

कांग्रेस की बड़ी जनसभा

वहीं कांग्रेस भी भाजपा को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है। कांग्रेस की ओर से दतिया के बसई क्षेत्र में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता जयवर्धन सिंह सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे। सभा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ-साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेगी।

दोनों दल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दल लगातार चुनावी गतिविधियों में जुटे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार अभियान तेज हो चुका है। ऐसे में शुक्रवार को होने वाले भाजपा और कांग्रेस के बड़े कार्यक्रमों को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन आयोजनों से उपचुनाव का मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है, क्योंकि दोनों दल जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत